मेरठ। मेरठ जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टूर्नामेंट से अलग किसी भी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों के खिलाफ मेरठ जिला क्रिकेट संघ सख्त रवैया अपनाया है। एमडीसीए के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि कोई भी खिलाड़ी किसी ऐसे टूर्नामेंट में भाग न ले जो कि संघ द्वारा संबद्ध न हों। जिला संघ व उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे तथा पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।