अवैध कालोनी में बनी सडक को ध्वस्त करते हुए एम डी ए की जेसीबी मशीन। (मवाना)
मवाना। एमडीए का बुलडोजर एक बार फिर बिना स्वीकृति के खड़ी की जा रही कॉलोनियों पर गरजा। मेरठ सड़क पर चार कॉलोनियों में सड़क आदि के निर्माण को एमडीए द्वारा ध्वस्त कराया गया। चारों जोन का प्रवर्तन दल भारी दलबल व दो जेसीबी मशीनों के साथ मवाना खुर्द में पहुंचा, वहां पर बिना एमडीए की स्वीकृति के बनाई जा रही कॉलोनी में जेसीबी मशीन चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इसके बाद सांधन पुलिया के पास दो कॉलोनियों और मिल बाईपास के पास बनी कॉलोनी में जेसीबी मशीनों ने बिना अनुमति के किए गए निर्माणों को ध्वस्त किया। टीम में जेई प्रमोद कुमार, मार्कंडेय सिंह, बिजेंद्र सिंह, राकेश कुमार आदि रहे।