फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मयंक के तीन गोल से एसडी ब्लू जीता

विज्ञापन
हॉकी मैच में भाग लेते खिलाड़ी और तीन गोल करने वाले मयंक
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर रविवार को हॉकी समर कैंप के दौरान सब जूनियर वर्ग में सिवाया एकेडमी और एसडी ब्लू टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में एसडी ब्लू टीम ने सिवाया टीम को 3-1 से पराजित कर जीत दर्ज की। एसडी ब्लू टीम की ओर से मयंक त्यागी ने लगातार तीन गोल दागे। सिवाया टीम की ओर से एकमात्र गोल नवनीत सैनी ने किया। एसडी ब्लू टीम की ओर से मयंक त्यागी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी हैट्रिक के लिए प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। मैच के बाद अन्य हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। सोमवार को भी कैंप में एक मैच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें