फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना चीनी मिल ने किया गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना चीनी मिल ने नए पेराई सत्र 2026-27 के अंतर्गत 12 से 15 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य भुगतान जारी कर दिया है। मिल प्रबंधन ने मंगलवार को 15.93 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे संबंधित किसानों के बैंक खातों में भेज दी है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद कुमार बालियान ने बताया कि मिल में वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ 6 नवंबर को हुआ था और 16 नवंबर तक कुल 10.68 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई पूरी की जा चुकी है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से शासन द्वारा जारी सट्टा नीति का पालन करते हुए निर्धारित हाड़ों पर शुद्ध वजन के अनुसार ही गन्ना आपूर्ति करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें