मवाना। मवाना चीनी मिल ने 16 से 19 दिसंबर तक का 18.80 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान मय एडवाइज के समितियों को भेज दिया। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक गन्ना एवं प्रशासन प्रमोद बालियान एवं उप प्रबंधक गन्ना हरिओम शर्मा ने बताया कि मिल ने 19 दिसंबर तक का 223.01 करोड़ रुपये कुल गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल इस वर्ष 29 दिसंबर तक कुल 68.87 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि एसएमएस मिलने पर गन्ने की कटाई करें एवं चीनी मिल को साफ ताजा, जड़ पत्ती अगोला व हरा जूना रहित गन्ना ही आपूर्ति करें।