मवाना। मवाना शुगर मिल के 165 में से 75 क्रय केंद्र बंद हो गए हैं। प्रबंधन ने मिल को बंद करने का दूसरा नोटिस 2 अप्रैल की शाम चस्पा किया। जिसमें शनिवार को मिल बंद करने की बात कही है। मिल के वरिष्ठ प्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल के 165 में से 75 क्रय केंद्र गन्ने की आवक नहीं होने से बंद हो गए हैं। अन्य केंद्रों पर भी बहुत कम मात्रा में गन्ना आ रहा है। पेराई योग्य गन्ना उपलब्ध न होने के कारण मिल पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही है। इस कारण मिल को नो केन की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि जिन किसानों के पास आपूर्ति योग्य गन्ना है तो वह शनिवार तक अवश्य आपूर्ति कर दें।