फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना मिल की ओर से किसानों की आठ मांगों पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिल अधिकारियों से मिला। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद मिल के अधिकारियों ने वैधानिक सभी मांगों को समय से पूरा किए जाने का किसानों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को किसानों द्वारा मिल पर धरना-प्रदर्शन किया जाना था। आकाश गुर्जर ने बताया कि प्रदर्शन से एक दिन पहले ही मिल अधिकारियों ने किसानों से वार्ता के लिए बुलावा भेजा। आकाश गुर्जर और भोला चौधरी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल मिल के कैन हेड अभिषेक श्रीवास्तव और वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक प्रमोद बालियान से मिला।
आकाश गुर्जर ने बताया कि किसान की ट्रॉली और बुग्गी में मिल के अंदर व आसपास पंचर होने पर मिल पंचर लगवाने की व्यवस्था करे, किसान की ओवरलोड ट्रॉली और बुग्गी से गन्ना उतारने व वापस भरने की व्यवस्था की जाए, किसानों के लिए कैंटीन की व्यवस्था सस्ती दरों पर की जाए, बरसात में किसानों के बैठने के लिए टिन शेड, सर्दी में अलाव जलाया जाए, गन्ने की फसल में रोगों की रोकथाम के लिए निशुल्क दवाई का छिड़काव कराया जाए, पानी की व्यवस्था की जाए और गर्मी में कूलर लगवाए जाएं व अच्छे शौचालय बनाए जाएं, मिल के बाहर उड़ने वाली राखी की रोकथाम की जाए, क्षेत्र के युवाओं को नौकरी दी जाए। शुगर मिल में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए आदि मांग की गई। आठ मांगें मान लेने पर किसान संतुष्ट हो गए और नौवीं मांग के लिए दिसंबर तक का समय दिया।
विज्ञापन

आकाश गुर्जर ने कहा कि अगर दिसंबर में मवाना मिल द्वारा दी जाने वाली नौकरियों में क्षेत्र के युवाओं की हिस्सेदारी और मवाना मिल में काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया तो दिसंबर के अंत में मवाना शुगर मिल में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने कहा कि किसानों की जो भी वैधानिक मांगें हैं, उनको समय से पूरा किया जाएगा।
वार्ता में भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष विनोद जिटोली, जिला अध्यक्ष नवाब अहलावत, भोला चौधरी, कुश चौधरी, पंकज हिमायुपुर, विपिन भाटी, अजब सिंह खारी, संतोष धामा, अमरीश चपराना, मूलचंद मावी, गजेंद्र दुर्गेशपुर, ईश्वर पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें