फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सम्मानित

विज्ञापन
मवाना चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार को सम्मानित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी (स्रोत सीएचसी )म
विज्ञापन
मवाना। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. अरुण कुमार को यह सम्मान एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया है। गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे इस विशेष टीकाकरण अभियान में मवाना सीएचसी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने डॉ. अरुण कुमार व उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। सम्मान मिलने पर डॉ. अरुण कुमार ने सीएचसी की पूरी मेडिकल टीम और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें