डी मोंटफोर्ट एकाडमी में आयोजित प्रतियोगिता की फोटो
बहसूमा। रामराज स्थित डी मोंटफोर्ट एकेडमी में सोमवार को कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों में गणित क्विज प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की प्रेरणादायक जीवनी दिखाई गई। उनके संघर्षपूर्ण जीवन और गणित के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान की जानकारी पाकर विद्यार्थी अत्यंत प्रेरित हुए। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन का जीवन यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी परिश्रम समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर महान उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। उप प्रधानाचार्य रितु चिकारा ने कहा कि गणित केवल अंक और सूत्रों का विषय नहीं है।