फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रद्धालुओं के वाहनों से लगा भीषण जाम

विज्ञापन
मखदूमपुर मेले से वापस लौटते श्रद्धालुओं के वाहनों से मुख्य मार्ग पर लगा जाम। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मखदूमपुर स्थित गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान संपन्न कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों के भारी दबाव के कारण मंगलवार को नगर के मुख्य मार्ग पर अपराह्न तक जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, कारों और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई और वाहन रेंगते नजर आए। जाम के चलते स्थानीय राहगीरों और दैनिक यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर के प्रमुख चौराहों थाना तिराहे, मखदूमपुर रोड, फलावदा तिराहे, सुभाष चौक व बस स्टैंड पुलिस चौकी चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने में लगातार व्यस्त दिखाई दिए। कड़ी मशक्कत के बाद अपराह्न में यातायात सामान्य हो सका।

मखदूमपुर मेले से वापस लौटते श्रद्धालुओं के वाहनों से मुख्य मार्ग पर लगा जाम। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें