फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह के खिलाफ देश के 10 हजार गांवों, कस्बों में चलेगा महा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विवाह के खिलाफ देश के 10 हजार गांवों, कस्बों में चलेगा महा अभियान
विज्ञापन

सरधना। नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा गठित कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन रविवार को देश के 10 हजार गांवों, कस्बों और शहरों में बाल विवाह मुक्त भारत महा अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान में महिलाओं की अगुवाई में जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठी और मार्च होंगे।
विज्ञापन

फाउंडेशन के जिला समन्वयक निश्चल त्यागी ने बताया कि संस्थापक कैलाश सत्यार्थी ने आह्वान किया है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को देश भर से उखाड़ फेंकना है। इसके लिए महिलाओं को आगे आकर बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठानी होगी। यह महाअभियान 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम को 12 राज्य सरकारों द्वारा भी समर्थन मिला है। इसी क्रम में रविवार को मेरठ जिले के सरूरपुर, रोहटा और जानी ब्लॉक के लगभग 55 गांवों में पांच हजार बच्चियां और महिलाएं मशाल, दिया और मोमबत्तियां लेकर सामाजिक बुराई के विरुद्ध मार्च करेंगी। साथ ही लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाएंगी। रोहटा ब्लॉक परिसर में जिला स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम होगा, जिसमें लगभग 150 बच्चियां और महिलाएं, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के साथ भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें