फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगला चांद में नकाबपोश युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गांव के अधिकतर पुरुष गए युवक की बरात में शामिल होने

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में आधा दर्जन नकाबपोश लोगों ने अंधाधुंध हवाई फायरिंग की। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए। दर्जनों ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को थाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम गांव के ही राहुल पुत्र महेश का विवाह था। शाम के समय गांव के अधिकतर लोग उसकी बरात में विवाह स्थल सिकंद्राबाद, बुलंदशहर गए हुए थे। पूरे गांव में महिलाएं और बच्चे ही मौजूद थे। रात करीब 10:30 बजे गांव में लगभग सात-आठ युवक अपने मुंह पर कपड़ा लपेटकर पहुंचे। इन सभी के पास तमंचे थे। इन्होंने तमंचों से मंदिर वाले मोहल्ले में घूमते हुए कई फायर किए, जिससे गांव में दहशत फैल गई। कई गोलियां महिलाओं के पास से होकर गुजरी, जिससे वह बाल-बाल बचीं।
फायरिंग के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना गांव के अन्य लोगों ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोलियों के कई खोखे मौके से बरामद किए। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार खुलेआम उनके गांव में गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर इन युवकों ने पूरे क्षेत्र के लोगों को भयभीत कर दिया। इससे उनकी जानमाल को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना सौरभ सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। थाना प्रभारी को जांच करने और मौके से बीटीएस उठवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें