मेरठ। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने सोमवार को पंडित प्यारे लाल शर्मा स्मारक में अपना 12वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मुख्य अतिथि डॉ. कविता त्यागी और विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। संचालन अंजलि मित्तल और नीति शर्मा ने किया। सदस्यों ने नशा मुक्ति पर नाटिका और शहीदों को याद करते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोषाध्यक्ष जेएल गुप्ता, अनिल दत्त शर्मा, त्रिमल सिंह, यतेंद्र कुमार, नीरू शर्मा, रविता, ममतेश्वरी और हेमलता सहित प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय महा सचिव मुकेश चंद गुप्ता और शाखा संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल भी मौजूद रहे। संवाद