संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। गुरु गोबिंद सिंह के परिवार के बलिदान दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह के दोनों साहिबजादों को जीवित दीवारों में चिनवाए जाने और माता गुजरी के बलिदान की ऐतिहासिक घटना को स्मरण किया। इस अमर गाथा को याद करते हुए पूरा सप्ताह शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। साहिबजादों की महान शहादत को नमन करते हुए दूध का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके त्याग, साहस और धर्म के प्रति संकल्प को स्मरण किया। इस दौरान शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा और सद्भाव का संदेश दिया गया। आयोजन में गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी के सदस्यों के साथ बिट्टू व व्यापार संघ के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में सरदार पूरन सिंह, बलजीत सिंह, गुरशरण सिंह, गुरदेव सिंह, अशोक कुमार सागर, परमिंदर कौर, जगजीत कौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।