फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुराली में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव कुराली में बुधवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके सुसराल वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी फरत (22) पुत्री शहजाद का विवाह डेढ़ साल पहले गांव कुराली निवासी आरिफ पुत्र इलियास के साथ हुआ था। मृतका का छह माह का बेटा है। फरत के परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह उसके पति ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि फरत की बीमारी से मौत हो गई है। इस पर वह तुरंत गांव कुराली पहुंचे। फरत के सुसराल वाले उसकी मौत का कोई सही कारण नहीं बता पाए। पिता शहजाद ने जानी थाने मेंं मृतका के ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में फरत की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पति आरिफ के अनुसार, उसकी पत्नी फरत की मौत बीमारी के कारण हुई है। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। इस बात का पता उसके परिजनों को भी था। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें