फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगम और नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन लेट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ दिखाई पड़ रहा है। अधिक दूरी तय करने वाली काफी ट्रेन लेट चल रही हैं। कई पैसेंजर ट्रेनों पर भी कोहरे का असर देखा जा रहा है। अगर हम मेरठ से प्रयागराज के बीच चलने वाली नौचंदी और संगम एक्सप्रेस ट्रेन की बात करें तो दो से तीन घंटे लेट रही। संगम एक्सप्रेस बुधवार को मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:25 बजे पहुंचने की बजाय 9:25 बजे यानी तीन घंटे लेट पहुंची। यात्रियों के अनुसार, हापुड़ जंक्शन से मेरठ सिटी स्टेशन के बीच खरखौदा और मेरठ आउटर पर ट्रेन को लगभग 45 मिनट से अधिक देर तक रोका गया। इसके कारण ट्रेन लेट होती चली गई। इसके अलावा प्रयागराज से ही मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचने का सही समय सुबह 8:20 बजे है जबकि यह ट्रेन सुबह 10:03 बजे पहुंची। यह ट्रेन एक घंटा 17 मिनट लेट रही। जम्मू से दिल्ली की तरफ आने वाली शालीमार एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर सुबह 9 बजे पहुंचने की बजाय लगभग एक घंटा देरी से 10 बजे पहुंची। उधर, जम्मू से दिल्ली आने वाली सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस जम्मू तवी स्टेशन पर ही रद हो गई। रेवाड़ी से मेरठ आने वाली मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन बुधवार को भी लेट रही। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें