मेरठ। सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में एक फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए कंकरखेड़ा में प्रेसवार्ता हुई। आयोजन समिति अध्यक्ष एवं संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास और सुरेश चव्हाण रहेंगे। नीरज मित्तल ने बताया कि कंकरखेड़ा को संघ की दृष्टि से शंकर नगर कहा जाता है। सम्मेलन में युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से निमंत्रण दिया गया है। प्रेसवार्ता में पंडित संजय त्रिपाठी, हेतराम शाक्य, जॉनी मित्तल, गणेश अग्रवाल, राजेश खन्ना, चिराग गुप्ता, बबीता खन्ना सहित अन्य मौजूद रहे।