फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कई लोग हुए साइबर ठगी के शिकार, लाखों रुपये गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लाखों की ठगी को अंजाम दे रहे हैं। किसी को पार्ट टाइम ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगा गया तो किसी का मोबाइल हैक कर लिया गया। निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा देकर रकम ठग ली गई। साइबर क्राइम थाने में एक ही दिन में छह मुकदमे दर्ज हुए हैं, जबकि एक मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


केस-एक : सूरजकुंड न्यू हनुमानपुरी निवासी आशीष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने गोल्डमैन सैच और एमसी स्टॉक कंपनी की वेबसाइट पर अपना एकाउंट बनाकर ऑनलाइन शेयर खरीदे। दोनों कंपनियों में करीब 14.37 लाख रुपये का निवेश किया। उनके वॉलेट में मुनाफे के करीब 99 लाख रुपये दिखाए गए। शुरूआत में पैसे निकालने में कोई दिक्कत नहीं हुई। बड़ी धनराशि निकालने की कोशिश की तो उनसे 18 प्रतिशत फीस मांगी गई। इससे उन्हें ठगी का पता चला।
केस-दो : मोदीपुरम निवासी कन्हैया कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि दो से छह मार्च के बीच उनके बैंक एकाउंट से कई फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुए। साइबर ठगाें ने उनके बैंक एकाउंट से 14.80 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। अब साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

केस-तीन : पल्लवपुरम निवासी राहुल चौधरी ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम नौकरी का मेसेज मिला था। साइबर ठगों ने उनसे टास्क कराकर कुछ धनराशि दी। इसके बाद अधिक कमाई के लिए उनसे कुछ बैंक खातों में कई बार धनराशि जमा कराई। इस तरह उनसे 22.83 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी की है।
केस-चार : सूरजकुंड लक्ष्मी नगर निवासी मोहित गर्ग ने बताया कि उनके मोबाइल पर ऑनलाइन नौकरी का मेसेज आया। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा गया। यूट्यूब पर एक वीडियो लाइक करने पर 150 रुपये देने का झांसा दिया गया। उनसे कुछ रकम जमा करने को कहा गया। इसके बाद कई बैंक खातों में उनसे 3.24 लाख रुपये डलवाए गए।
केस-पांच : सदर बाजार क्षेत्र के कबाड़ी बाजार निवासी उज्ज्वल चौधरी ने बताया कि साइबर ठग ने उसके जान पहचान के सोशल मीडिया एकाउंट को हैक करके उनसे धनराशि मांगी थी। चार बार में उन्होंने अलग-बैंक खातों में 1.62 लाख रुपये डाल दिए। बाद में पता चला कि उनसे ठगी हो गई है।
केस-छह : मोदीपुरम के अंसल टाउन निवासी अजय गौतम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके व्हाट्सएप पर मेसेज आया और पैसे कमाने का प्रलोभन दिया गया। उन्होंने ग्लोबल शॉपिंग मॉल स्टोर नाम की वेबसाइट पर डाॅलर में निवेश किया। कुछ ही दिन में 1.31 लाख रुपये का निवेश किया गया। अब वह पैसा निकाल नहीं पा रहे हैं। साइबर ठग उन्हें और रिचार्ज करने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
केस-सात : बिजौली गांव निवासी नरेश गिरि ने खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 12 अप्रैल को उनके खाते से करीब 57,999 रुपये की पेमेंट फोनपे एप के माध्यम से हो गई। इस ट्रांजेक्शन की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने मोबाइल हैक करके या अन्य किसी एप का प्रयाेग करके यह ठगी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें