मेरठ। शासन के निर्देश पर कृषि, सहकारिता और उद्यान विभाग ने बृहस्पतिवार को मवाना, सरधना और परतापुर आदि क्षेत्र में खाद की दुकानों, विनिर्माता कंपनी, बफर स्टाकिस्ट और थोक विक्रेेताओं के यहां छापा मारा। इस दौरान खाद के 34 नमूने लिये। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने दी। उन्होंने बताया कि शासन के गोपनीय पत्र और जिलाधिकारी के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक सहकारिता, जिला गन्ना अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी की संयुक्त टीम ने 29 स्थानों पर छापा मारा। हालांकि टीम को खाद की कालाबाजारी की शिकायत नहीं मिली। यदि ऐसा मामला प्रकाश में आता है तो किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के फोन 0121-2655882 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।