मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को आशियाना कॉलोनी में एक एनर्जी ड्रिंक के गोदाम में छापेमारी की। यहां से एनर्जी ड्रिंक का सैंपल लिया गया है और 38 एनर्जी ड्रिंक की बोतल सीज की गई हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 28 जून 2025 अंकित है, जबकि बृहस्पतिवार को 26 जून 2025 थी, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। बाकी कार्रवाई सैंपल रिपोर्ट आने के बाद होगी। सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। ब्यूरो