फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मनोज कुमार बने शाखा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका सरधना में कर्मचारियों की संगठन शाखा का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम के तहत पालिका परिसर स्थित अब्दुल कलाम सभागार में कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व शाखा अध्यक्ष विनोद यादव के त्यागपत्र के बाद भंग चल रही शाखा के पुनर्गठन पर चर्चा की गई। उपस्थित कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। चुनाव प्रक्रिया के बाद विपिन शर्मा को शाखा संरक्षक, मनोज कुमार को शाखा अध्यक्ष और सोहनवीर सिंह को शाखा महामंत्री चुना गया। विजय सोम को संगठन मंत्री, विनोद यादव और शिवानी शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा मुनीष कश्यप को कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार, सतेन्द्र और हरपाल को शाखा मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। अजीम सैफी को प्रचार मंत्री तथा सलमान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें