दौराला - मनोज चिरौड़ी, मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत होने वाली खबर के साथ। स्रोत : स्वयं
दौराला। भारतीय जनता पार्टी के दौराला मंडल में मनोज चिरौड़ी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, मनिंदर विहान, रवि चौधरी, रवि बटजेवरा, विमल शर्मा, पूर्व विधायक संगीत सोम, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, शिव कुमार राणा, संजय नामदेव, अनुज राठी, इंद्रपाल बजरंगी और अजय भराला ने भी शुभकामनाएं दीं। मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर मनोज चिरौड़ी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।