35 स्थानों पर होगा ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को होने वाले कार्यक्रम मन की बात के के लिए जिले में 35 स्थान चिह्नित किए गए हैं। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की वर्चुअल बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों जैसे चाय की दुकान, मार्केट, मॉल, कैफे आदि स्थानों पर प्रसारण किया जाना है। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने कार्यक्रम का संयोजक विनय विरालिया व अभिनव अरोरा को बनाया है। भाजयुमो महानगर मंत्री शिवम शर्मा एडवोकेट भी मौजूद रहे। संवाद