सपा समर्थकों ने फूंका CM एन बीरेन सिंह का पुतला
- फोटो : Amar Ujala
मणिपुर में महिलाओं के निर्वस्त्र वीडियो वायरल होने के मामले में मेरठ में सपा समर्थकों ने गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का बच्चा पार्क पर पुतला फूंका।
आक्रोशित सपा नेताओं ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि आज पूरे इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना भारतीय जनता पार्टी के राज में घटित हुई है। जिसने देश के 140 करोड़ लोगों को शर्मसार किया है। अब तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए था।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी समेत विभिन्न सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।