फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल पांडे, इस्माईल कॉलेज में लगा मतदाता शिविर

Wed, 10 Oct 2018 01:48 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
 शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में छात्राओं ने रैली निकाली। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. संध्या रानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्राओं ने इलाके में घूमकर लोगों को जागरूक किया। रेंजर प्रभारी डॉ. अनुजा गर्ग, डॉ. उषा साहनी, डॉ. गीता चौधरी, डॉ. एसपी राणा, डॉ. राकेश कुमार व डॉ. विकास कुमार ने सहयोग दिया। वहीं इस्माईल कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. नीलिमा गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डीएम अनिल ढींगरा व विशिष्ट अतिथि एडीएम रामचंद्र रहे। सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ मुनकेश कुमार व दीपक भी शामिल हुए। इस दौरान छात्राओं को मतदाता बनने संबंधी जानकारी दी गई। डॉ. रनिका नोडल अधिकारी, डॉ. हुमा मसूद, डॉ. दीपा त्यागी, डॉ. विनेता, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. ममता सिंह ने सहयोग दिया। संचालन डॉ. बबीता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें