मेरठ। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन दो फरवरी से किया जाएगा। इसमें मेरठ की रोहटा रोड स्थित मेरठ शूटिंग एकेडमी से भी दो शूटर प्रतिभाग करेंगे। इसमें कलीना निवासी शूटर चिराग शर्मा का चयन जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल और कुराली निवासी मनदीप का चयन यूथ पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हुआ है। इस मौके पर कोच अभिनव चौहान ने दोनों खिलाड़ियोें को शुभकामनाएं दीं। संवाद