फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडौरा गांव बनेगा गन्ना कीट प्रबंधन का आत्मनिर्भर मॉडल

विज्ञापन
दौराला - मंडौरा गांव में आयोजित गोष्ठी में पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते। स्रोत :  स्वयं
विज्ञापन
दौराला। मंडौरा गांव को गन्ना कीट प्रबंधन में आत्मनिर्भर आईपीएम मॉडल गांव बनाया जाएगा। इसके लिए आईसीएआर संस्थान ने किसान संगोष्ठी आयोजित की। श्रवण मनभर हलधर और पीएन मीना ने इसकी अध्यक्षता की। किसानों को गन्ने में रोग, कीट नियंत्रण और उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और जैविक खाद से उत्पादकता बढ़ाने व लागत घटाने पर जोर दिया। रोग नियंत्रण के लिए ट्राइकोडर्मा, बैसिलस और कीट नियंत्रण के लिए नीम तेल, फेरोमोन ट्रैप व ट्राइकोकार्ड सुझाए गए। ट्राइकोकार्ड टॉप शूट बोरर कीट को नियंत्रित करने में प्रभावी हैं। किसानों को 100 ट्राइकोकार्ड, 30 लीटर जैविक कंसोर्सिया, 20 लीटर नीम तेल और फिश ऑयल वितरित किए गए। सर्वश्रेष्ठ किसान पुरस्कार प्राप्त वेदव्रत आर्य ने जैविक साधनों से पैदावार बढ़ाने के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें