मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक अयोध्या में होना है। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। इसमें कई जिलों से आईं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल प्रक्रिया के बाद 14 सदस्यीय महिला टीम का चयन किया गया। टीम में गाजियाबाद से अनुस्का सिरोही, बुलंदशहर से राधिका, जाह्नवी, रिमझिम, दिव्यांशी, पल्लवी, लकी, दीक्षा, आईशा, अरशी अजमी, उजमा, वर्षा, शालू और ज्योति का चयन किया गया। टीम मैनेजर पवनेश को बनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम आज अयोध्या के लिए रवाना होगी।