मेरठ। आर्य कन्या इंटर कॉलेज मेरठ के चुनाव अधिकारी दीपक राज की देखरेख में विद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें उपप्रधान सोमप्रकाश, प्रबंधक संजय रस्तोगी, उपप्रबंधक चंद्रगुप्त कथूरिया और कोषाध्यक्ष नरेश चंद को निर्विरोध चुना गया। चुनाव के पर्यवेक्षक राजकीय हाईस्कूल चिंदौड़ी टप्पा लावड़ के प्रधानाध्यापक नेम सिंह रहे। संवाद