फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आभूषण लूटने का प्रयास करने वाला लखनऊ रेलवे स्टेशन से फरार

Sat, 30 Sep 2023 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सराफा कारीगर रबिन मडिया से 10 लाख रुपये सोने के आभूषण से भरा बैग लूटने का प्रयास करने वाले बदमाश को पुलिस ने पश्चिम बंगाल में दबोच लिया। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आने के दौरान यह बदमाश लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन

देहलीगेट के कागजी बाजार के विजय तेली बाजार में रबिन मडिया सोने के आभूषण बनाने का काम करता है। 15 दिन पहले रबिन सोने के आभूषण के नमूने दिखाने के लिए दिल्ली के लिए निकला था। डीएन कॉलेज के सामने दो बदमाशों ने आंखों में मिर्च डालकर आभूषण से भरा बैग छीनने का प्रयास किया था। शोर होने पर बदमाश पैदल फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज से एक बदमाश की पहचान यहीं के कारीगर मिजानुर रहमान गुरगुरीपोटा थाना चंडीताला हुगली पश्चिम बंगाल के रूप में हुई थी। उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिलने के बाद देहली गेट के दारोगा लियाकत अली, सर्विलांस सेल से हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल विकास कुमार उसे पकड़ने पश्चिम बंगाल गए थे। वहां थाना चंडीताला पुलिस की मदद से 27 सितंबर को पुलिस ने मिजानुर रहमान को पकड़ लिया। कोर्ट से 30 सितंबर तक का ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से मेरठ लाया जा रहा था। बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे ट्रेन पंडित दीनदयाल स्टेशन लखनऊ पर पहुंची तो बदमाश लघुशंका के लिए जाने के बहाने पुलिसकर्मी को धक्का देकर खिड़की से कूदकर भाग गया। पुलिसकर्मी रेलवे के चंदौली थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। मिजानुर की तलाश में कई टीमें गिरफ्तारी को लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें