फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक से मोबाइल लूटने वाला छह घंटे में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर बृहस्पतिवार रात युवक को धक्का देकर मोबाइल लूटने के आरोपी को पुलिस ने छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सराय बहलीम निवासी मोहम्मद उजैर रात करीब एक बजे हापुड़ अड्डे से शाहपीर गेट स्थित अपनी नानी के घर जा रहा था। हापुड़ रोड पर पशु अस्पताल के सामने अस्पताल पीछे से बाइक सवार युवक आया और धक्का देकर उससे मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। मुखबिर से मिली सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्रिमूर्ति तिराहा स्थित इमामबाड़े से खत्ता रोड जाने वाली गली से आरोपी बिलाल निवासी आशियाना कॉलोनी थाना लोहियानगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से उजैर से लूटा गया मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। सीओ ने बताया कि बिलाल के खिलाफ लालकुर्ती, ब्रह्मपुरी, नौचंदी, टीपीनगर, लिसाड़ीगेट, भावनपुर, किठौर थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमले, धोखाधड़ी, विद्युत अधिनियम समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें