ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर मौके पर पहुंचे। इसी दौरान सीओ सदर नीरज सिंह भी फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया।
बताया गया कि शिवलाल को शराब और भांग पीने की बुरी लत थी। परिजनों ने बताया कि इसके कारण उसका घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। माना जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते शिवलाल ने आत्महत्या की है।
सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि घटना स्थल की जांच पड़ताल से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मृतक के परिजन भी आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में यदि कुछ संदिग्ध पाया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।