फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कमिश्नरी चौक पर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, मचा हड़कंप

Sat, 06 Aug 2022 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर कमिश्नरी चौक पर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनकर आग बुझाई और व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कमिश्नरी पार्क पर नौचंदी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास किया। व्यक्ति ने शनिवार सुबह कमिश्नरी पहुंचकर खुद पर केरोसिन उंडेलकर आग के हवाले कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के हाथ से केरोसिन की बोतल छीनकर आग बुझाई और व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि व्यक्ति का घरेलू विवाद चल रहा है जिसे लेकर वह पुलिस की कार्रवाई से नाराज चल रहा था। आज सुबह उसने कमिश्नरी पहुंचकर खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मां ने बच्ची को कोख में नौ माह पाला, बेदर्द व्यवस्था ने ली मासूम की जान, भावुक कर देगी गर्भवती की आपबीती

जानकारी के अनुसार नौचंदी थानाक्षेत्र निवासी वसी उल्लाह (50) का मकान के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। वह कई बार पुलिस से मदद मांग चुका है लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर शनिवार सुबह वसीउल्लाह कमिश्नरी चौक पर पहुंच गया और अर्धनग्न होकर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत शख्स के शरीर से आग बुझाई और उसके हाथ से केरोसिन की बोतल छीनी। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें