फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अंबाला एक्सप्रेस के आगे लेटा युवक, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई जान, फिर उठकर भागा

Sun, 11 May 2025 02:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में पूठा फाटक पर एक युवक द्वारा रेलवे ट्रैक पर लेट जाने से अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी।
विज्ञापन
टैक पर लेटा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में पूठा फाटक पर एक युवक द्वारा रेलवे ट्रैक पर लेट जाने से अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। लोको पायलट की सतर्कता से युवक की जान बच गई, लेकिन ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद युवक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका।

घटना रविवार दोपहर करीब 11 बजे की है, जब नीली शर्ट और जींस पहने एक युवक रेलवे ट्रैक पर घूमता दिखाई दिया। जैसे ही दिल्ली की ओर जा रही अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन पास आई, युवक अचानक ट्रैक पर लेट गया। लोको पायलट ने समय रहते उसे देख लिया और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।

ट्रेन के रुकते ही कुछ यात्री घबरा गए और डिब्बों में हलचल मच गई। इस बीच युवक खेतों की ओर भाग निकला। गेटमैन की सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।

रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान और मानसिक स्थिति जानने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें