फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंदर के काटने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल में उत्पाती बंदरों के झुंड का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पशु चिकित्सक रविकांत को बंदरों ने काट कर घायल कर दिया। पिछले दो महीनों में बंदर 200 से अधिक लोगों का काटकर घायल कर चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की दोपहर अपने घर में आंगन में बैठा था। अचानक एक बंदर ने उनके हाथ व पैर पर काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। कस्बा निवासियों ने बताया कि पिछले दो महीनों में बंदरों के हमले से करीब 200 से अधिक लोगों को काटकर घायल किया है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद नगर पंचायत ने बंदरों का पकड़वाने का अभियान चलाया था। बंदरों ने टीम पर ही हमला कर एक कर्मचारी को घायल कर दिया था। इसके चलते अभियान बीच में ही रोक दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों के झुंड काे पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें