मेरठ में लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करके खुद फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। सुबह से ही दोनों में कई बार मारपीट हो चुकी थी।