मेरठ। भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर तीन दिन पहले अचेत अवस्था में पड़े मिले व्यक्ति की शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश शर्मा के अनुसार, भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर चार नवंबर को एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। बस अड्डे के अंदर व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा।