मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के किशनपुरा में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति भगवान सिंह की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि किशनपुरा निवासी 50 वर्षीय भगवान सिंह शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम से ही वह शराब पी रहा था। देर रात वह सीढ़ियों से नीचे आ रहा था। नशे में पैर फिसलने से वह सड़क पर जा गिरा। उसका सिर सड़क पर लगा और लहूलुहान हो गया। परिजन व आसपास के लोग उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना टीपीनगर पुलिस जिला अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंची। एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद