फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर में तमंचा लेकर लोगों को धमका रहे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर में तमंचा लेकर लोगों को धमका रहे युवक को दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र की केले वाली कोठी में एक युवक तमंचा लेकर लोगों को धमका रहा था। लोगों ने युवक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोगों का आरोप है कि उक्त युवक शराब की डिमांड कर रहा था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता के अनुसार, मंगलवार दोपहर एक वीडियो उनको मिला था। जो केले वाली कोठी सदर बाजार का बताया गया था। वीडियो में दिखाई देने वाला युवक स्थानीय लोगों को बार-बार धमकी दे रहा है कि वह किसी से नहीं डरता। पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। जानकारी की गई तो उक्त युवक पारुल निवासी केले वाली कोठी सदर का निकला। लोगों ने बताया कि शराब ना मिलने पर पारुल हाथ में तमंचा लेकर लोगों को धमका रहा था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पास कोई तमंचा नहीं था। वह लाइटर से लोगों को डरा रहा था। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें