फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यौन शोषण करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर निवासी एक युवती से शादी करने का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण करने के मामले में फरार आरोपी को बुधवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती ने लोहियानगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर गांव निवासी वीर उर्फ भूरा उर्फ अलाउद्दीन के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि युवक ने असली नाम छिपाकर युवती से शादी करने का वादा किया। इसके बाद उसे एक होटल में बुलाकर नशीली दवाएं देकर यौन शोषण किया। असली नाम का पता लगने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसका फोन तोड़कर 40 हजार रुपये छीन लिए। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी को बुधवार गगोल तिराहे से पकड़ लिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें