फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल पेश करने वाली ममता सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिसाल पेश करने वाली ममता सम्मानित
विज्ञापन

मेरठ। दृढ़ता, संकल्प और समर्पण से रूढ़िवादी प्रथा को तिलांजलि देकर मिसाल पेश करने वाली ममता तोमर को मंगलवार को साकेत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। ममता तोमर ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पति हरपाल सिंह की करीब बारह वर्ष तक सेवा करते हुए समाज में अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। गत माह पति को असाध्य रोग लकवा हो गया लेकिन ममता ने हिम्मत दिखाई। पति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार की क्रिया को भी निभाते हुए समाज के सामने अनोखी मिसाल पेश की। ममता के इसी साहस को सलाम करते हुए महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। भाजपा नेता हरेंद्र भारद्वाज, उमा नागर, जाहिदा बानो, अर्चना कन्नौजिया, गरिमा गुप्ता, कविता भटनागर, रीता गोयल, ऋतु रानी सहित काफी लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें