मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के बीएड विभाग की ओर से मंगलवार को पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। असिस्टेंट प्रो. आंचल सिंह के संयोजन में कार्यशाला हुई। इसका विषय रिसाइकल योग्य सामग्री से रचनात्मक वस्तुएं बनाना रहा। मुख्य वक्ता आंचल सिंह ने छात्राओं को बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से उपयोगी उत्पाद बनाना सिखाया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने सृजनात्मक कला को विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बीएड विभाग की प्रभारी डाॅ. वंदना भारद्वाज सहित अन्य का सहयोग रहा। संवाद