मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को मेरा संविधान, मेरा स्वाभिमान थीम पर अंग्रेजी विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. मोनिका चौधरी और डॉ. रूबी ने किया। प्रतियोगिता में बीए और एमए की छात्राओं ने मौलिक अधिकार, कर्तव्य, संविधान का महत्व आदि विषयों पर सुंदर पोस्टर बनाएं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अंजु सिंह ने सभी पोस्टर्स की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान असमी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर इकरा और सिमरन व तृतीय स्थान पर इलमा और पायल रही। शाहीन और कामिनी ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रो. लता कुमार, प्रो. स्वर्णलता व डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद