फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से बनाओ दूरी, माहवारी में सफाई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी से बनाओ दूरी, माहवारी में सफाई पूरी
विज्ञापन

- अमर उजाला अपराजिता व पिंकिंश फाउंडेशन ने बांटे पैड
मेरठ। माहवारी में स्वच्छता पूरी होगी तभी शरीर सेहतमंद और स्वस्थ होगा। सफाई का मुख्य आधार है कि कपड़े के स्थान पर सेनेटरी पैड का प्रयोग। ग्रामीण महिलाओं को मासिक धर्म व उससे जुड़ी प्रमख बातों के लिए सोमवार को जागरुक किया गया। साथ ही महिलाओं को सैनेटरी पैड वितरित किए गए। रजपुरा गढ़ रोड स्थित प्राइमरी विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान व पिंकिश फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। पिंकिंश फाउंडेशन की अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, पिंकिश पैड बैंक की अध्यक्ष राजरानी शर्मा ने महिलाओं को माहवारी के संबंध में जागरुक किया। इस दौरान उन्होंने महिला स्वास्थ्य की जानकारी दी और माहवारी के दौरान स्वच्छता का महत्व बताया। ग्रामीण महिलाओं ने पैड का सही प्रयोग करने का तरीका जाना। गर्भावस्था में अपना व बच्चे का ख्याल कैसे रखें यह भी बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य हिमश्री शर्मा, सलिल चौधरी, शैली गुप्ता, सीमा वशिष्ठ व पूनम राना मौजूद रहीं। रुबी, गुड्डी, पूनम, रीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें