फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता सूची में नाम में कराएं सुधार

विज्ञापन
एसआईआर का दूसरा चरण शुरू होने पर बूथ पर पहुंच निरीक्षण करते एसडीएम संतोष कुमार स्रोत विभाग
विज्ञापन
हस्तिनापुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण रविवार से शुरू हो गया। जिनके नाम प्रकाशित मतदाता सूची में छूट गए हैं, जिनमें त्रुटियां हैं या जो नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना चाहते हैं उनके लिए बीएलओ बूथों पर बैठकर मतदाताओं का सूची में नाम जांचने, संशोधन कराने और नए पंजीकरण के लिए आवेदन भरने में सहायता कर रहे हैं। रविवार को एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने एसआईआर के दूसरे चरण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने हस्तिनापुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथ का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने स्वयं मतदाता सूची पढ़कर उपस्थित मतदाताओं को सुनाई और उनसे सूची की गहनता से जांच करने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है, नाम या पते में कोई त्रुटि है अथवा कोई पात्र नागरिक नया मतदाता बनना चाहता है तो वह संबंधित बीएलओ से निर्धारित फॉर्म प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर सकता है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें