आरवीसी सेंटर मेरठ छावनी के नए कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदेवार।
मेरठ। मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदेवार रिमाउंट वेटेनरी कोर (आरवीसी) सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी के नए कमांडेंट बने हैं। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे हेमपुर छावनी में तैनात रहे। इससे पहले मेजर जनरल एस बालाजी आरवीसी के कमांडेंट थे। हाल ही में स्थानांतरण होने के बाद मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदेवार की आरवीसी में तैनाती की गई है। संवाद