किशोरी से गैंगरेप का मुख्य आरोपी स्टोर संचालक अनिल फोटो स्रोत पुलिस
किठौर। पुलिस ने तीन दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी से गैंगरेप करने के मुख्य आरोपी स्टोर संचालक गांव असीलपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। तीन दिन पूर्व क्षेत्र के एक गांव में दवाई लेने गई किशोरी के साथ स्टोर संचालक अनिल और उसके दो अन्य साथियों ने गैंगरेप किया था। इस मामले में पीड़ित की ओर से आरोपी गांव असीलपुर निवासी अरबाज को नामजद करते हुए उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को स्टोर संचालक अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।