महिला को छत से धक्का देेने का आरोप
परीक्षितगढ़। ग्राम सिखैड़ा में बीती रात दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसराल पक्ष के लोगों ने महिला को छत से धक्का दे दिया। मवाना निवासी ओमबीर गुर्जर ने अपनी पुत्री शगुन की शादी ग्राम सिखैड़ा निवासी रिंकू पुत्र अनार सिंह के साथ 28 फरवरी 2020 को शादी हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। शनिवार की रात शगुन को ससुराली जनों ने छत से धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। संवाद