फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट ने शरबत बांटा

विज्ञापन
महर्षि कश्यप चौराहे पर शरबत वितरण करते ट्रस्ट के अधिकारी स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप के बीच महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार को राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप महर्षि कश्यप प्रतिमा स्थल पर लगाए गए शिविर में सैकड़ों लोगों को मीठा और ठंडा शरबत पिलाया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल कश्यप ने बताया कि ट्रस्ट ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए राहगीरों, मरीजों के तीमारदारों और आसपास से गुजरने वाले लोगों को शीतल शरबत वितरित किया। शरबत पीकर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। शिविर के दौरान महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के संरक्षक भिखारी कश्यप, राजेंद्र सिंह कश्यप, बनारसी दास कश्यप, बाबूराम कश्यप तथा कोषाध्यक्ष सतीश कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें