मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को एयरफोर्स डे का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को ऑपरेशन सिंदूर पर नुक्कड़ नाटक और एयरफोर्स की उपलब्धि पर मूवी दिखाकर किया गया। जिसमें इंडियन एयरफोर्स के द्वारा किए गए अलग-अलग ऑपरेशन ओर एक्सरसाइज के बारे में बताया गया। साथ ही एनसीसी कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयरफोर्स के वीरता को दर्शाया। नाटक में तनवी, वर्तिका, हंसिका, निशा, अवनी, बुशरा, उमंग, वर्षा, पारुल, श्रुति, खुशी, सगुण, प्रेरणा, दीपांशी, निकिता और तान्या ने प्रतिभाग किया। संचालन अवनी और हंसिका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी, सीटीओ प्रियंका, स्वाति मिश्रा, लाइबा, कुणाल सहित समस्त एनसीसी कैडेट्स का योगदान रहा। संवाद